एलन मस्क की बड़ी सफलता! Starlink को भारत में लाइसेंस, लॉन्च की तारीख, प्लान्स, कीमतें और असर क्या होगा?

एलन मस्क की बड़ी सफलता! Starlink को भारत में लाइसेंस, लॉन्च की तारीख, प्लान्स, कीमतें और असर क्या होगा?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को भारत में बड़ी मंज़ूरी मिल गई है। भारत सरकार ने आखिरकार उसे लाइसेंस दे दिया है, जिससे अब देश में हाई-स्पीड इंटरनेट क्रांति की शुरुआत हो सकती है — वो भी सीधा अंतरिक्ष से! क्या अब दूरदराज़ गांवों तक भी ब्रॉडबैंड की रफ्तार पहुंचेगी? क्या जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर मिलने वाली है? और सबसे अहम सवाल – आम यूज़र्स को इसका कितना फायदा होगा? इस खबर के पीछे छिपे हर बड़े अपडेट, प्लान और मस्क की भारत रणनीति को जानने के लिए पूरा लेख जरूर पढ़ें।


एलन मस्क की बड़ी सफलता! Starlink को भारत में लाइसेंस, लॉन्च की तारीख, प्लान्स, कीमतें और असर क्या होगा?
Elon Musk’s Starlink

एलन मस्क की बड़ी सफलता Starlink को भारत में लाइसेंस
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को भारत में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उनकी कंपनी स्टारलिंक को भारत की टेलीकॉम मिनिस्ट्री से एक अहम लाइसेंस मिल गया है। इस मामले से जुड़ी जानकारी रखने वाले सूत्रों ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी है। यह लाइसेंस मिलने के साथ ही स्टारलिंक के भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की राह आसान हो गई है। अब कंपनी अपने कमर्शियल ऑपरेशंस की लॉन्चिंग के बेहद करीब पहुंच गई है।
लाइसेंस पाने वाली तीसरी कंपनी

स्टारलिंक अब भारत में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) से लाइसेंस पाने वाली तीसरी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी बन गई है। इससे पहले वनवेब (जो अब यूटेलसैट का हिस्सा है) और रिलायंस जियो को यह मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, इस मामले में फिलहाल ना तो स्टारलिंक और ना ही DOT ने कोई आधिकारिक बयान दिया है। स्टारलिंक साल 2022 से भारत में कमर्शियल ऑपरेशन्स शुरू करने के लिए लाइसेंस का इंतजार कर रही थी, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं और कुछ तकनीकी वजहों से इसमें देरी हो रही थी। वहीं, अमेजन की कुइपर प्रोजेक्ट अभी भी भारत में लाइसेंस मिलने की राह देख रही है।

लॉन्च से पहले Starlink को मिलेगा ट्रायल स्पेक्ट्रम
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) का परमिट दे दिया है। अब जल्द ही कंपनी को ट्रायल के लिए स्पेक्ट्रम भी जारी किया जाएगा। ट्रायल स्पेक्ट्रम मिलने के बाद, स्टारलिंक को सभी सुरक्षा शर्तों और सरकारी नियमों को पूरा कर के दिखाना होगा। इसके साथ ही कंपनी को स्पेस रेगुलेटरी संस्था In-SPACE से भी मंजूरी लेनी होगी। स्टारलिंक ने इस मंजूरी के लिए ज़रूरी जानकारियाँ पहले ही जमा कर दी हैं, लेकिन फाइनल अप्रूवल अभी बाकी है। कमर्शियल सर्विस की शुरुआत तभी होगी जब कंपनी सभी सुरक्षा नियमों पर खरी उतरेगी। यह जानकारी इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में सामने आई है।
Starlink भारत में कब होगा लॉन्च? जानिए संभावित तारीख

Starlink के भारत में लॉन्च को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई तय तारीख नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुसार यह संभवतः 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में हो सकता है।


आपको यह भी पसंद आ सकता है;

Hero Vida VX2 Price in india और launch date: जानिए कब होगी लॉन्च और क्या होगी मुख्य फीचर्स:


Starlink के प्लान्स और कीमतें

अमेरिका में Starlink की सेवा की शुरुआती कीमत करीब $110 प्रति माह है। अगर भारत में यह सेवा शुरू होती है, तो कीमत को भारतीय बाजार के अनुसार कम किया जा सकता है। कंपनी का फोकस ग्रामीण और कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में होगा।

Starlink भारत में किफायती दामों पर इंटरनेट सेवा देने की तैयारी में है:

मासिक प्लान: ₹840 से ₹1,000 के बीच हो सकता है, जिसमें अनलिमिटेड डेटा मिलने की उम्मीद है।

इंस्टॉलेशन किट: ₹30,000 से ₹32,400 तक की हो सकती है, जिसमें सैटेलाइट डिश और वाई-फाई राउटर शामिल रहेगा।

इन दामों को कंपनी शुरुआती ऑफर के तौर पर रख सकती है, जो आगे चलकर बदल भी सकते हैं।

Leave a Comment