भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था; आईएमएफ का अनुमान है कि भारत आने वाले दो सालों में दुनिया की सबसे तेज़ रफ्तार से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। साल 2025 में देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में 6.2% और 2026 में 6.3% की मजबूती से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह दर दुनिया के बाकी बड़े देशों के मुकाबले कहीं ज़्यादा होगी।
यानि आने वाले समय में भारत आर्थिक मोर्चे पर नई ऊंचाइयों को छूने को तैयार है।

नई दिल्ली: नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ताज़ा आंकड़ों का जानकारी देते हुए बताया कि, भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने यह जानकारी ‘विकसित भारत 2047 के लिए विकसित राज्य’ विषय पर आयोजित 10वीं नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल बैठक के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
सुब्रह्मण्यम ने बताया कि भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अब 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो देश के आर्थिक विकास की बड़ी उपलब्धि है।
भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को छोड़ा पीछे: सुब्रह्मण्यम बोले: भारत जल्द बन सकता है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
सुब्रह्मण्यम ने बताया कि, “जब मैं आपसे बात कर रहा हूँ, भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चूका हैं , यह कोई मेरा आंकड़ा नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का डेटा है। आज भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। अब हमारे आगे सिर्फ तीन देश हैं – अमेरिका, चीन और जर्मनी। अगर हम अपनी मौजूदा नीतियों, योजनाओं और विकास की दिशा को इसी तरह जारी रखें, तो आने वाले 2 से 3 वर्षों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन सकते हैं।”
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अप्रैल 2024 में जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 तक भारत की नाममात्र जीडीपी बढ़कर 4,187.017 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है। यह आंकड़ा जापान की अनुमानित जीडीपी (4,186.431 अरब डॉलर) से थोड़ा अधिक होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 तक भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में रैंक किया गया था। लेकिन आने वाले वर्षों में भारत की तेज़ आर्थिक रफ्तार उसे चौथे और फिर तीसरे स्थान की ओर ले जा सकती है।
IMF अनुमान: भारत की विकास दर 2025-26 में औसत से दोगुनी रहेगी
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, भारत आने वाले दो वर्षों में दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
IMF का अनुमान है कि भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2025 में 6.2% और 2026 में 6.3% रह सकती है, जो न सिर्फ दुनिया के अन्य बड़े देशों से ज्यादा है, बल्कि एशियाई पड़ोसियों से भी बेहतर है।
यह आंकड़े दिखाते हैं कि भारत अब वैश्विक आर्थिक मंच पर एक मजबूत ताकत बनकर उभर रहा है। खासकर तब, जब दुनिया की औसतन विकास दर 2025 में 2.8% और 2026 में 3.0% रहने की संभावना जताई गई है।भारत की तेज़ प्रगति यह साफ दर्शाती है कि आने वाले समय में वह वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाएगा।
केंद्र-राज्य सरकारों ने मिलकर भारत के विकास के लिए बनाई योजनाएँ
सुब्रह्मण्यम ने इस बात पर जोर दिया कि भारत एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और ऐसे चरण में है जहां इसकी तेजी से विकास करने की क्षमता है।
उन्होंने गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हुई बातों के बारे में भी जानकारी दी। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों ने विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, ग्रामीण और गैर-कृषि क्षेत्र, शहरी विकास, अनौपचारिक क्षेत्र, हरित अर्थव्यवस्था और परिपत्र अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया, “हमारे पास इन सभी क्षेत्रों से जुड़े कई छोटे-छोटे विषय थे, जो इस बैठक के व्यापक एजेंडे का हिस्सा थे।”