मॉनसून 2025 महाराष्ट्र कब पहुंचेगा? दिल्ली और केरल में बारिश ने मचाई तबाही


मॉनसून 2025 महाराष्ट्र कब पहुंचेगा?
मॉनसून अलर्ट: अगले तीन दिन के अंदर मुंबई, गोवा, मिजोरम में देगा दस्तक

मॉनसून 2025 महाराष्ट्र कब पहुंचेगा? दिल्ली और केरल में बारिश ने मचाई तबाही
दिल्ली और केरल में बारिश ने मचाई तबाही

केरल के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली में बारिश और आंधी ने तबाही मचायी है। मॉनसून के अगले तीन दिनों में मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। यह आमतौर पर सात जून के आसपास महाराष्ट्र और 11 जून को मुंबई पहुंचता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि मॉनसून रविवार को अरब सागर, कर्नाटक, संपूर्ण गोवा, महाराष्ट्र के कुछ भागों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी तथा मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के कुछ क्षेत्रों तक पहुँच चुका है। मॉनसून की उत्तरी सीमा देवगढ़, बेलगावी, हावेरी, मांड्या, धर्मपुरी, चेन्नई, आइजोल, कोहिमा से होकर गुजरती है।

केरल में जोरदार बारिश के कारण कई पेड़ गिर गए:

केरल में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे राज्य के कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। त्रिशूर में एक पेड़ चलती ट्रेन पर गिर गया, जबकि कोझिकोड में पेड़ गिरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण कई इलाकों में मकान क्षतिग्रस्त हो गये, नदियां उफान पर आ गयीं और इसके परिणामस्वरूप कुछ बांधों के द्वार खोल दिये गये। रविवार सुबह त्रिशूर जिले के चेरुथुरुथी में रेलवे पुल के पास एक पेड़ चलती ट्रेन पर गिर गया। लोको पायलट ने तेजी से सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दिल्ली: भारी बारिश के कारण विमान परिचालन प्रभावित, कई इलाकों में जलभराव देखा गया।

नई दिल्ली: दिल्ली में बारिश और आंधी ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं काफी परेशानियां और नुकसान भी पहुंचाया। इससे विमान परिचालन बाधित हुआ, कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 49 उड़ानों के मार्ग बदलने पड़े।

खराब मौसम के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत 49 विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। हवाई अड्डे के टर्मिनल-तीन पर भी जलभराव की सूचना है। हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर भी जलभराव की खबर है। वहां लगभग 180 उड़ानों के संचालन में देरी हुई, जबकि कुछ उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा।

दिल्ली हवाई अड्डे में कैनोपी का हिस्सा गिरा
दिल्ली हवाई अड्डे में कैनोपी का हिस्सा गिरा
दिल्ली हवाई अड्डे में कैनोपी का हिस्सा गिरा

दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के आगमन क्षेत्र में लगी कैनोपी (एक प्रकार की छत) का एक हिस्सा रविवार सुबह भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण गिर गया। आइजीआइए का यह पुनर्निर्मित टर्मिनल-1 हाल ही में उड़ान संचालन के लिए खोला गया था। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

आपको यह भी पसंद आयेगाट्रंप का ‘गोल्डन डोम’: दुश्मन के हवाई हमलों का अचूक जवाब!

Leave a Comment