CX300 इलेक्ट्रिक प्लेन: अमेरिका में पहली बार यात्रियों को लेकर इलेक्ट्रिक प्लेन ने उड़ान भरी। सिर्फ 8 डॉलर में 130 किलोमीटर की हवाई यात्रा ने भविष्य की तकनीक की झलक दे दी है। जानिए कैसे बीटा टेक्नोलॉजीज का यह प्लेन हवाई सफर की परिभाषा बदल रहा है।

- 100% इलेक्ट्रिक विमान, जो बहुत कम खर्च में उड़ सकता है।
- एक बार चार्ज करने पर यह विमान करीब 460 किलोमीटर तक उड़ सकता है।
- शहर और आस-पास के इलाकों की छोटी यात्राओं के लिए फायदेमंद।
- बीटा टेक्नोलॉजीज के इस CX300 विमान में चार लोग सवार थे।
सिर्फ 8 डॉलर में 130KM की हवाई यात्रा: अमेरिका में पहली बार उड़ा CX300 इलेक्ट्रिक प्लेन:
दुनिया में पहली बार चार लोगों ने सिर्फ 8 डॉलर यानी करीब 694 रुपये में CX300 इलेक्ट्रिक प्लेन से 130 किलोमीटर का सफर किया। आपको यह सुनकर हैरानी हो सकती है, लेकिन अमेरिका में यह कमाल हुआ है। यह हवाई यात्रा की दुनिया में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। पहली बार इलेक्ट्रिक विमान ने यात्रियों को लेकर उड़ान भरी और न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया। यह उड़ान बीटा टेक्नोलॉजीज के CX300 इलेक्ट्रिक प्लेन ने पूरी की और इतिहास रच दिया।
फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में एक इलेक्ट्रिक विमान ने ईस्ट हैम्पटन से जॉन एफ. कैनेडी एयरपोर्ट तक का करीब 130 किलोमीटर (70 नॉटिकल मील) का सफर सिर्फ आधे घंटे में पूरा किया।
यात्रियों के लिए सस्ती और आरामदायक उड़ान: CX300 इलेक्ट्रिक प्लेन की खासियतें:
बीटा टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और सीईओ काइल क्लार्क ने बताया कि यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक विमान है, जो यात्रियों को लेकर उड़ान भर चुका है। उन्होंने कहा कि यह भविष्य की यात्रा के लिए एक बड़ा कदम है। ऐसे CX300 इलेक्ट्रिक प्लेन उड़ान के दौरान बिल्कुल शोर नहीं करते और इन्हें उड़ाना भी काफी सस्ता है।
क्लार्क ने बताया कि इस फ्लाइट को चार्ज करने और उड़ाने में सिर्फ करीब 8 डॉलर का खर्च आया। हालांकि, आपको पायलट और विमान के किराए का अलग से भुगतान करना होगा, लेकिन कुल मिलाकर यह काफी किफायती है। उड़ान के दौरान यात्री आसानी से एक-दूसरे से बातचीत कर सकते हैं, क्योंकि इसमें इंजन और पंखे ज्यादा आवाज नहीं करते।
ऐसी आसान और सस्ती हवाई यात्रा की वजह से CX300 इलेक्ट्रिक प्लेन लोगों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है। आमतौर पर ऐसी उड़ानों में सिर्फ ईंधन का खर्च ही करीब 13,885 रुपये (लगभग 160 डॉलर) से ज्यादा होता है। अब कई ट्रांसपोर्ट कंपनियां कम दूरी की यात्रा के लिए बैटरी से चलने वाले प्लेन पर ध्यान दे रही हैं। इसका मकसद है लोगों को ट्रैफिक से बचाना और प्रदूषण को कम करना।
बीटा टेक्नोलॉजीज नाम की कंपनी, जो 2017 में शुरू हुई थी, ने हाल ही में अपने CX300 इलेक्ट्रिक प्लेन के लिए 318 मिलियन डॉलर (करीब 2,650 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। अब कंपनी को कुल मिलाकर 1 अरब डॉलर से ज्यादा की फंडिंग मिल चुकी है।
यह भी पढ़े: Hypersonic Glide Missile: भारत बना रहा है हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल, रडार को भी चकमा देगी
यह भी पढ़े: Chicken Gun Test क्या होता हैं, मरा मुर्गा कैसे बनता है रक्षक?