तीसरी बार टला बहुप्रतीक्षित मिशन, अब 11 जून को अंतरिक्ष की ओर रवाना होंगे गगनयात्री शुभांशु शुक्ला

गगनयात्री शुभांशु शुक्ला अब 11 जून को अंतरिक्ष की ऐतिहासिक उड़ान भरेंगे। 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाएगा। जानिए इस मिशन से जुड़ी पूरी जानकारी – लॉन्च डेट, वैज्ञानिक प्रयोग, पीएम मोदी का संवाद और भारत की उम्मीदें


तीसरी बार टला बहुप्रतीक्षित मिशन, अब 11 जून को अंतरिक्ष की ओर रवाना होंगे गगनयात्री शुभांशु शुक्ला
गगनयात्री शुभांशु शुक्ला

  • बुधवार शाम 5:30 बजे अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे गगनयात्री शुभांशु शुक्ला
  • 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाएगा।
  • 1984 में राकेश शर्मा गए थे, अब एक नई शुरुआत होगी।

140 करोड़ भारतीयों का सपना – गगनयात्री शुभांशु शुक्ला से जुड़ी ऐतिहासिक उड़ान

अंतरिक्ष में दोबारा भारत का झंडा लहराने का सपना अब कुछ घंटे और इंतजार करवाएगा। 140 करोड़ भारतीय पिछले 41 साल से इस पल का इंतजार कर रहे हैं।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ले जाने वाला एक्सिओम स्पेस का मिशन एक्सिओम-4 खराब मौसम की वजह से तीसरी बार टाल दिया गया है।

अब 11 जून को होगी उड़ान | शुभांशु बनेंगे पहले भारतीय ISS यात्री

अब गगनयात्री शुभांशु मंगलवार के बजाय बुधवार को अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगे। वह ISS की यात्रा करने वाले पहले भारतीय होंगे।
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और देश के पहले स्वदेशी अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए चुने गए गगनयात्री शुभांशु शुक्ला, अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के दूसरे नागरिक होंगे। इससे पहले राकेश शर्मा 1984 में सोवियत संघ के सोयूज अंतरिक्षयान से ‘सैल्यूट 7’ अंतरिक्ष स्टेशन गए थे।

मौसम ने डाला रोड़ा, ISRO ने दी नई तारीख

इसरो ने सोमवार को बताया कि खराब मौसम के कारण शुभांशु और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को ISS ले जाने वाला एक्सिओम-4 मिशन अब 11 जून को लॉन्च किया जाएगा।
इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने बताया कि एक्सिओम-4 मिशन अब भारतीय समय अनुसार शाम 5:30 बजे लॉन्च होगा।
स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट पहले मंगलवार शाम को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरने वाला था, लेकिन अब अंतरिक्ष यात्री बुधवार को ISS के सफर पर रवाना होंगे।


तीसरी बार टला बहुप्रतीक्षित मिशन, अब 11 जून को अंतरिक्ष की ओर रवाना होंगे गगनयात्री शुभांशु शुक्ला
गगनयात्री शुभांशु शुक्ला के साथ इस मिशन में तीन और अंतरिक्ष यात्री जा रहे हैं

कौन-कौन जा रहा है इस मिशन में साथ

गगनयात्री शुभांशु शुक्ला के साथ इस मिशन में तीन और अंतरिक्ष यात्री जा रहे हैं — पोलैंड के स्लावोस्ज उजनांस्की-विस्नीवस्की, हंगरी के टिबोर कापू और अमेरिका की पैगी व्हिटसन, जो इस मिशन की कमांडर होंगी।
शुभांशु इस मिशन में पायलट की जिम्मेदारी निभाएंगे।

मिशन की तारीखें बार-बार बदली गईं

एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण पहले भी दो बार टाला जा चुका है। पहले इसे 29 मई को लॉन्च किया जाना था, लेकिन बाद में तारीख बढ़ाकर 8 जून की गई। इसके बाद इसे फिर से आगे बढ़ाकर 10 जून कर दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं अंतरिक्ष यात्री दल से बात

एक्सिओम-4 मिशन के सभी सदस्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में लगभग 14 दिन तक रहेंगे और वहां कई वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनसे वीडियो कॉल के ज़रिए बातचीत कर सकते हैं।

गगनयात्री शुभांशु शुक्ला का संदेश: “भारत दुआ करे

गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने पहले बताया था कि मिशन के दौरान चालक दल स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े लोगों से भी बात करेगा।
उन्होंने कहा था, “मैं पूरे भारतवासियों से अपील करता हूं कि वे मिशन की सफलता के लिए दुआ करें। जय हिंद!


यह भी पढ़े:

अब 2022 से पहले ली गई दो डिग्रियां भी होंगी मान्य – यूजीसी का बड़ा फैसला


अंतरिक्ष में ले जाएंगे भारत का स्वाद

गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने यह भी बताया कि वह अंतरिक्ष में भारत का स्वाद भी साथ ले जाएंगे।
वे अपनी उड़ान में आम का रस, मूंग दाल का हलवा और गाजर का हलवा जैसे भारतीय व्यंजन लेकर जा रहे हैं। इससे न सिर्फ उन्हें घर की याद दिलेगी, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक पहचान को भी अंतरिक्ष में पहुंचाएगा।

यह भी पढ़े:

Arsia Mons: जानिए मंगल ग्रह का वो ज्वालामुखी जो एवरेस्ट से भी बड़ा है

Leave a Comment