Gulveer Singh 10000m Asian Champion एशिया में बजा भारत का डंका: गुलवीर सिंह दस हजार मीटर में चैंपियन

Gulveer Singh 10000m Asian Champion, अलीगढ़ का गोलू! संघर्ष से सफलता तक की दास्तां


हाइलाइट


  • गुलवीर सिंह, जिन्हें प्यार से ‘गोलू चौधरी’ कहा जाता है, का जन्म 1998 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले के सिरसा (अतरौली) गांव में हुआ था। उनका परिवार किसान पृष्ठभूमि से आता है — पिता सूरज सिंह एक मेहनती किसान हैं और माता कमलेश देवी एक गृहिणी।
  • गुलवीर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्थानीय स्कूल से की, और आगे की शिक्षा श्री गजराज सिंह इंटर कॉलेज, अतरौली से पूरी की। बचपन से ही खेलों में रुचि रखने वाले गुलवीर ने तमाम आर्थिक चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ा।
  • आज, 26 वर्षीय गुलवीर सिंह भारतीय सेना में नायब सूबेदार के रूप में कार्यरत हैं, और अपने गांव और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Gulveer Singh 10000m Asian Champion एशिया में बजा भारत का डंका: गुलवीर सिंह दस हजार मीटर में चैंपियन
Gulveer Singh 10000m Asian Champion एशिया में बजा भारत का डंका: गुलवीर सिंह दस हजार मीटर में चैंपियन

Gulveer Singh 10000m Asian Champion का जलवा: एशियाई एथलेटिक्स 10,000 मीटर में गोल्ड मेडल

उत्तर प्रदेश के गुलवीर सिंह ने मंगलवार को एशियाई एथलेटिक्स की 10,000 मीटर दौड़ में भारत को आठ साल बाद स्वर्ण पदक दिलाया।

इससे पहले, 20 किमी पैदल चाल में सर्विन सेबेस्टियन ने कांस्य पदक जीतकर भारत को पहली सफलता दिलाई थी। अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने दो पदक हासिल किए हैं।

Gulveer Singh 10000m Asian Champion: स्वर्ण जीतने वाले तीसरे भारतीय:

गुलवीर इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में 10,000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण (पीला तमगा) जीतने वाले तीसरे भारतीय बने। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गुलवीर ने 28 मिनट 38.63 सेकंड का समय लेकर चैंपियनशिप अपने नाम की। उनसे पहले हरि चंद (1975) और जी. लक्ष्मणन (2017) ने यह गौरव हासिल किया था।

आखिरी लैप से ठीक पहले किबिची आगे चल रहे थे और गुलवीर उनके पीछे थे। पर भारतीय खिलाड़ी ने जल्द ही तेज दौड़ लगाई और आखिरी लैप के बीच में ही वे बाकी दो प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकल गए।

गुलवीर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 27:00.22 सेकंड है, जिसे उन्होंने इसी साल की शुरुआत में स्थापित किया था। इस बार की रेस में जापान के मेबुकी सुजुकी ने 28:43.84 सेकंड के साथ रजत पदक और बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप ने 28:46.82 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय के सावन बरवाल (28:50.53 सेकंड) चौथे स्थान पे रहे।


 यह भी पढ़े: 15000 करोड़ रुपये की देसी स्टील्थ फाइटर जेट परियोजना को मिली हरी झंडी, देसी स्टील्थ फाइटर जेट की खासियतें और महत्व क्या हैं?

5000 मीटर से 10000 मीटर तक: राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर सिंह का सुनहरा सफर, अब निगाह दूसरे स्वर्णपरः

सेना के 26 वर्षीय गुलवीर छह महीने से घर से दूर तैयारियों में जुटे थे। वह पिछले साल नवंबर में ही बिटिया के पिता बने थे। वह लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उनका आखिरी रिकॉर्ड इस वर्ष की शुरुआत में 10000 मीटर में 27:00.22 सेकंड का था।

उनके नाम पर 5000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है, जिसमें वह यहां प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। गुलवीर ने एशियाई
चैंपियनशिप 2023 में 5000 मीटर दौड़ में कांस्य जीता था।

सेबेस्टियन को कांसा :

सेबेस्टियन ने 1 घंटा 21 मिनट 13.60 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता। वह चीन के वांग झाओझाओ (1:20:36.90 सेकंड) को स्वर्ण और जापान के केंटो योशिकावा (1:20:44.90 सेकंड) को रजत के साथ आगे निकलते देखा। सेबेस्टियन का यह प्रदर्शन उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय (1:21:23), जो उन्होंने इस वर्ष फरवरी में उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतते हुए बनाया था, से थोड़ा बेहतर था। इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय, अमित, ने 1:22:14.30 सेकंड के समय के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

भारत ने इस प्रतियोगिता के लिए 59 सदस्यीय दल भेजा है। भारत ने पिछली बार इस चैंपियनशिप में 27 पदक जीते थे।

अनु रानी ने महिलाओं की भाला फेंक में चौथा स्थान हासिल किया: महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में, एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक अनु रानी ने 58.30 मीटर की दूरी फेंककर चौथा स्थान हासिल किया।

पुरुषों की ऊंची कूद में सर्वेश अनिल कुशारे ने 2.10 मीटर की कूद लगाकर क्वालीफिकेशन ग्रुप बी में चौथा स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

Leave a Comment